उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

कानपुर: डीसीपी दक्षिण ने जनसुनवाई में सुनीं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

आज पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने अपने कार्यालय में जन-सुनवाई की।

कानपुर। आज पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने अपने कार्यालय में जन-सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

जनसुनवाई के दौरान दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज किया जाए और उनका निस्तारण समयबद्ध व प्रभावी तरीके से सुनिश्चित हो। उन्होंने पुलिसकर्मियों को स्पष्ट हिदायत दी कि शिकायतों के निपटारे में किसी भी प्रकार का विलंब न किया जाए और प्रत्येक शिकायतकर्ता को समस्या के समाधान की जानकारी अनिवार्य रूप से दी जाए।

सम्मानजनक व्यवहार पर जोर डीसीपी दक्षिण ने निर्देश दिया कि कार्यालय या थाने में आने वाले प्रत्येक आगंतुक के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। उन्होंने कहा कि फरियादियों के बैठने की उचित व्यवस्था हो और उनकी बात धैर्यपूर्वक सुनी जाए। पुलिस का यह कर्तव्य है कि पीड़ित व्यक्ति को न्याय और सुरक्षा का एहसास हो।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने स्थानीय स्तर पर बार-बार उत्पन्न होने वाली समस्याओं को चिन्हित कर उनके स्थायी समाधान के लिए प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश भी दिए, ताकि कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

Related Articles

AD
Back to top button