कानपुर देहात में तेज रप्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल,भेजा गया अस्पताल
घायल युवक की पहचान पातेपुर गांव निवासी 30 वर्षीय राजकुमार के रूप में हुई है।

कानपुर देहात में एक सड़क हादसा सामने आया है।अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर झांसी हाइवे पर पातेपुर गांव के पास शुक्रवार को एक तेज रप्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को उपचार के लिए अकबरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।घायल युवक की पहचान पातेपुर गांव निवासी 30 वर्षीय राजकुमार के रूप में हुई है।
राजकुमार अपनी पत्नी के साथ बाइक से पुखरायां जा रहे थे तभी पातेपुर भट्टा के पास पीछे से आ रहे एक तेज रप्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी जितेंद्र कुमार ने घायल राजकुमार को प्राथमिक उपचार पश्चात अकबरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां पर उसका उपचार जारी है।
ये भी पढ़े- कानपुर: डीसीपी दक्षिण ने जनसुनवाई में सुनीं शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश



