कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: अंबियापुर स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

रूरा थाना क्षेत्र की घटना, मृतक की पहचान शास्त्री चौक कानपुर नगर निवासी रूपेश धवन के रूप में

कानपुर देहात। जनपद से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। अंबियापुर स्टेशन (थाना रूरा क्षेत्र) के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान रूपेश धवन, निवासी शास्त्री चौक, कानपुर नगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रूपेश कानपुर से मेरठ की तरफ जा रहे थे, तभी स्टेशन के पास यह हादसा हो गया।

घटना की जानकारी स्टेशन अधीक्षक ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच-पड़ताल की। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुँच गए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।

थाना प्रभारी अमित शुक्ला ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button