कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में रजबहे किनारे मिला युवक का शव,नहीं हो सकी पहचान

कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरीदपुर गांव स्थित रजबहे के किनारे मंगलवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला है।

Story Highlights
  • पुलिस शव के शिनाख्त में जुटी

कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरीदपुर गांव स्थित रजबहे के किनारे मंगलवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला है।सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शव के शिनाख्त में जुट गई है।

मंगलवार को मुरीदपुर गांव स्थित रजबहे के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई।सूचना मिलते ही लालपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने आसपास के लोगों से शव के शिनाख्त के प्रयास कराए परन्तु शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी।तत्पश्चात पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।शव के शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं।

Related Articles

AD
Back to top button