कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: अकबरपुर में वृहद रोजगार मेले का सफल आयोजन, 1009 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन

कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय राज्यमंत्री, श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी द्वारा जिलाधिकारी कपिल सिंह की उपस्थिति में अकबरपुर महाविद्यालय अकबरपुर में किया गया।

कानपुर देहात: उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद कानपुर देहात में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज उ0प्र0 रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, कानपुर देहात द्वारा एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री, श्रीमती प्रतिभा शुक्ला  द्वारा जिलाधिकारी कपिल सिंह की उपस्थिति में अकबरपुर महाविद्यालय अकबरपुर में किया गया।

इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार के विगत 09 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए युवाओं को आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने अपने संबोधन में उपस्थित अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए जनपद में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी साझा की तथा युवाओं से अपील की कि वे ऐसे आयोजनों का अधिकाधिक लाभ उठाकर अपने भविष्य को सशक्त बनाएं। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कुल 37 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया।

साथ ही बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, समाज कल्याण विभाग, चिकित्सा विभाग, आरसेटी, उद्योग विभाग, एनआरएलएम आदि विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए, जहां अभ्यर्थियों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई ।मेले में कुल 2167 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग करते हुए विभिन्न कंपनियों में साक्षात्कार दिया, जिनमें से 1009 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन किया गया।

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूह की बीसी सखियों, सिलाई एवं ब्यूटीशियन प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा 14 चयनित अभ्यर्थियों को माननीय मंत्री जी द्वारा ऑफर लेटर प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) दुष्यंत कुमार मौर्य, उपायुक्त स्वतः रोजगार, सहायक श्रमायुक्त, नोडल प्रधानाचार्य भोगनीपुर, आईटीआई प्रधानाचार्य अकबरपुर, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात: रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की हुई बैठक, वृहद रोजगार मेले की तैयारियों पर हुई चर्चा

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button