कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की हुई बैठक, वृहद रोजगार मेले की तैयारियों पर हुई चर्चा

युवाओं को निजी और औद्योगिक क्षेत्रों में बड़े स्तर पर मिलेगा रोजगार।

कानपुर देहात: रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित, वृहद रोजगार मेले की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जनपद में प्रस्तावित वृहद रोजगार मेले के सफल आयोजन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि रोजगार मेले का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा निजी एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों से समन्वय स्थापित कर युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार दिलाना है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि रोजगार मेले में अधिक से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों एवं औद्योगिक इकाइयों को आमंत्रित किया जाए, जिससे जनपद के युवाओं को व्यापक स्तर पर रोजगार के अवसर मिल सकें।

उन्होंने कहा कि रोजगार मेले के आयोजन से पूर्व व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक अभ्यर्थी इसमें प्रतिभाग कर सकें। बैठक में कौशल विकास, सेवायोजन, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), जिला उद्योग केंद्र सहित अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए रोजगार मेले के आयोजन की कार्ययोजना को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अभ्यर्थियों का पंजीकरण, कंपनियों से समन्वय, स्थल व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के लिए भी निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए रोजगार मेले का प्रभावी एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित किया जाए, जिससे युवाओं को सीधे कंपनियों के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिल सके। बैठक में उपयुक्त एनआरएलएम गंगाराम, डीसी मनरेगा अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह, सेवायोजन अधिकारी शशि तिवारी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कल तहसील रसूलाबाद में संपूर्ण समाधान दिवस का होगा आयोजन

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button