कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा,मौत
बाइक के नंबर से हुई शिनाख्त, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस कार्यवाही में जुटी

पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव के निकट बुधवार देर रात एक तेज रप्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।
मृतक की पहचान जालौन जनपद के कुठौंद थाना क्षेत्र के नवासी गांव के निर्भय सिंह के 27 वर्षीय पुत्र विमल सिंह के रूप में हुई है।बुधवार देर रात अज्ञात वाहन बाइक सवार को रौंदता हुआ चला गया।स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी अमरौधा अमित पोरवाल,कांस्टेबल भीमसेन ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास कराए।
परंतु शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी।जिसके बाद पुलिस ने मृतक के पास मिली बाइक के नंबर से मृतक की शिनाख्त कर सूचना परिजनों को भेजी।सूचना मिलने पर कोतवाली पहुंचे मृतक के पिता निर्भय सिंह ने मृतक की शिनाख्त अपने 27 वर्षीय पुत्र विमल सिंह के रूप में की।
निर्भय सिंह ने पुलिस को बताया कि विमल निजी कार्य से पुखरायां कस्बा आया हुआ था।रास्ते में यह हादसा हो गया।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



