कानपुर देहात में महिला ने दो सगे भाइयों पर लगाया दुष्कर्म और मारपीट का गंभीर आरोप,रिपोर्ट दर्ज
कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने दो सगे भाइयों पर दुष्कर्म और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है।

कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने दो सगे भाइयों पर दुष्कर्म और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है।महिला का आरोप है कि वे उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गए,जहां उससे नगदी और जेवरात छीन लिए और उसके साथ दुष्कर्म किया।
बाद में मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया।महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि एक युवक उसे विवाह का आश्वासन देकर अपने साथ ले गया और शीघ्र कोर्ट मैरिज करने का वायदा किया।इस दौरान उसने कई बार महिला का शारीरिक शोषण किया।
तय समय बीत जाने के बाद जब महिला ने शादी की बात कही तो आरोपी उसे इधर उधर घुमाता रहा और उससे जेवरात और नगदी अपने कब्जे में ले ली।इसके बाद आरोपी ने महिला को अपने भाई के साथ छोड़ दिया।जब महिला दोबारा आरोपी के घर पहुंची तो दोनों भाइयों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसे धमकी दी गई कि यदि वह यहां से नहीं गई तो उसके परिजनों को जान से मार दिया जाएगा।
विरोध करने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।मामले की छानबीन की जा रही है।जांचकर उचित कार्यवाही की जाएगी।



