कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत,एक गंभीर घायल को भेजा गया अस्पताल
हादसा मूसानगर भोगनीपुर मुगल रोड पर मुर्तजापुर मोड़ के सामने हुआ।
पुखरायां। कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को तेज रप्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है तथा मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।हादसा मूसानगर भोगनीपुर मुगल रोड पर मुर्तजापुर मोड़ के सामने हुआ।जहां एक तेज रप्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया।हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतकों की पहचान मूसानगर थाना क्षेत्र के फतेपुर निवासी शनि 25 वर्ष और घुघुआ रेऊना निवासी राकेश के रूप में हुई है।तथा घायल की पहचान मूसानगर थाना क्षेत्र के फतेपुर निवासी कमल के रूप में हुई है।दोनों युवक मुर्तजापुर गांव से सफाई का कार्य करके अपने घर फतेपुर लौट रहे थे।मुगल रोड मुर्तजापुर मोड़ पहुंचते ही घाटमपुर की ओर से आ रहे एक एक ट्रक ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कालीचरन कुशवाहा ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल युवक को उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी भेजा।वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
घटना की सूचना पर पहुंचे मृतकों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



