कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: अटेवा जिला कार्यकारिणी की बैठक में नव वर्ष के कैलेंडर का हुआ विमोचन

यूपीएस और एनपीएस को कर्मचारियों ने नकारा

Story Highlights
  • अकबरपुर स्थित जनपद कार्यालय में अटेवा की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित
  • जिला संयोजक ने एनपीएस और यूपीएस की विसंगतियों पर उठाए सवाल
  • पदाधिकारियों ने संगठन के नव वर्ष कैलेंडर का किया विमोचन

कानपुर देहात: पुरानी पेंशन बहाली मंच अटेवा की जनपदीय कार्यकारिणी की मासिक बैठक सोमवार को अकबरपुर स्थित जनपद कार्यालय में संपन्न हुई। जनपदीय समीक्षा बैठक के माध्यम से जिला संयोजक प्रदीप कुमार यादव द्वारा इस वर्ष संगठन के आंदोलन की रूपरेखा, वर्षभर के आगामी कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि न्यू पेंशन स्कीम और यूनिफाइड पेंशन स्कीम रूपी बाजार आधारित स्कीम जो कर्मचारियों पर थोपी जा रही है उसमें कई विसंगतियां हैं। यूपीएस को कर्मचारियों ने पूरी तरह से नकार दिया है। जो लोग एनपीएस ले भी रहे हैं उनका नौकरी से शुरुआत का धन उनके एनपीएस खाते में शासनादेश के बाद भी क्रेडिट नहीं किया जा रहा है। एनपीएस से रिटायर हुए कर्मचारियों के समक्ष जीवन यापन की मुश्किलें हैं। जिला कोषाध्यक्ष अखिलेश पाल द्वारा समस्त सदस्यों के साथ पिछले वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा साझा करते हुए नवीन सदस्यता कार्यक्रम की समीक्षा की गई।

जनपदीय बैठक में जिला प्रवक्ता अनंत त्रिवेदी द्वारा नव वर्ष पर नवीन ऊर्जा के साथ आंदोलन हेतु प्रेरित किया गया। बैठक के उपरांत पदाधिकारियों द्वारा पुरानी पेंशन बहाली मंच अटेवा का जनपदीय कैलेंडर लॉन्च किया गया। अटेवा कार्यकारिणी से त्रिलोक चंद्र, महेंद्र यादव, रामेंद्र सिंह, बिहारीलाल आनंद, देवेंद्र सिंह, अग्नीश कुमार, विवेक तिवारी, महाराज सिंह, ज्ञान बाबू, संदीप कश्यप, अमर सिंह, अरविंद कुमार आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत पुलिस ने महिलाओं को सिखाए सुरक्षा के गुर, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Related Articles

AD
Back to top button