कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात: मूसानगर में पूर्व पीएसी जवान का निधन,कानपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम
परिजनों में मचा कोहराम, इलाके में छाया शोक
- मूसानगर निवासी 55 वर्षीय पूर्व जवान का कानपुर में हुआ निधन
- शुगर बढ़ने के बाद पड़ा था मेजर अटैक, कार्डियोलॉजी में चल रहा था इलाज
- आकस्मिक मृत्यु से वार्ड नंबर 10 और पूरे कस्बे में शोक की लहर
कानपुर देहात के मूसानगर कस्बा निवासी पूर्व पीएसी जवान मुक्ता प्रसाद शुक्ला उर्फ बोली शुक्ला का कानपुर में इलाज के दौरान निधन हो गया।55 वर्षीय मुक्ता प्रसाद शुगर की बीमारी से पीड़ित थे।जिसके चलते उन्हें मेजर अटैक आया।
वार्ड नंबर 10 बाला जी धाम निवासी शुक्ला जी की शुगर बढ़ने के कारण अचानक तबियत बिगड़ गई।उन्हें तत्काल उपचार के लिए कानपुर के सिंगल डायबिटीज मेडिकल सेंटर ले जाया गया,जहां डॉक्टर गुरदीप ने उनकी जांच की।
हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर गुरदीप ने उन्हें तुरंत कार्डियोलॉजी रेफर कर दिया।लगभग 15 घंटे चले उपचार के बाद पीएसी जवान ने दम तोड़ दिया।उनकी आकस्मिक मृत्यु की सूचना मिलने पर परिवार में मातम छा गया तथा कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।



