कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: अटेवा प्रीमियर लीग के दूसरे दिन राजपुर संदलपुर और झींझक ने जीते अपने लीग मैच

सेमीफाइनल की जंग हुई रोचक

कानपुर देहात। अटेवा प्रीमियर लीग के पांचवें सीजन के दूसरे दिन के मैच मुंडेरा स्टेडियम झींझक में खेले गए। मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि झींझक नगर पालिका के अध्यक्ष अमित तिवारी सोनू ने किया। उन्होंने शिक्षकों और कर्मचारियों के इस प्रकार खेल के आयोजन की प्रशंसा करते हुए उम्र बढ़ने के साथ भी शारीरिक गतिविधियां करने पर बल दिया।

समिति से प्रदीप यादव, डॉ पंकज शंखवार महाराज सिंह और अनंत त्रिवेदी द्वारा स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि अमित तिवारी सोनू और विशिष्ट अतिथि संतोष तिवारी का स्वागत किया गया। पहले मैच में राजपुर ने रोमांचक मैच में गत विजेता रसूलाबाद को 49 रनों से हरा दिया। मैन ऑफ द मैच सुधाकर विक्रम ने आल राउंड प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट लिए और तूफानी 46 रन बनाए। वहीं तीसरे और अंतिम लीग मैच में झींझक ने कप्तान गौरव राजपूत के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन करते हुए मैथा की टीम को 104 रनों से हरा दिया। मैन ऑफ द मैच प्रदीप वर्मा ने 4 विकेट लिए और 11 गेंद में ताबड़तोड़ 38 रन भी बनाए।

जिला संयोजक प्रदीप यादव ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली मंच अटेवा का यह पांच दिवसीय टूर्नामेंट 4 जनवरी तक चलेगा। अटेवा शिक्षकों और कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली और निजीकरण के विरोध में विगत 10 वर्षों से संघर्षरत है। इस दौरान महाराज सिंह, मंजीत सिंह, गौरव राजपूत, आशीष द्विवेदी, विवेक दलेला, त्रिलोक चंद्र, अखिलेश यादव, अजय कुमार गुप्ता, अरविंद सिंह चौहान, अनिल कुमार, प्रदीप निरंजन, सोनू सिंह, उपेंद्र कटियार, महेंद्र यादव ,बृजेश सिंह राजावत, उमाकांत वर्मा, कपिल कटियार, सिद्धेश्वर त्रिपाठी, सैयद फरहान आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: अटेवा प्रीमियर लीग के दूसरे दिन राजपुर संदलपुर और झींझक ने जीते अपने लीग मैच

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button