उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

भीषण ठंड का प्रकोप: कानपुर में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद,देखे आदेश

जिलाधिकारी के निर्देश पर जारी हुआ आदेश, परिषदीय और निजी स्कूलों पर समान रूप से लागू

कानपुर नगर: जनपद में पिछले कुछ दिनों से जारी अत्यधिक ठंड, शीतलहर और घने कोहरे की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनजर जनपद में संचालित नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में 2 जनवरी 2026 को शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है।

सभी बोर्ड के विद्यालयों पर लागू होगा आदेश

प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह अवकाश जनपद के समस्त परिषदीय, माध्यमिक, राजकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों पर अनिवार्य रूप से लागू होगा। इसमें सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड समेत सभी बोर्ड के स्कूल शामिल हैं। ठंड और घने कोहरे के कारण सुबह के समय बच्चों को स्कूल जाने में होने वाली असुविधा और स्वास्थ्य संबंधी खतरों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

कड़ाई से अनुपालन के निर्देश

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। यदि कोई भी विद्यालय आदेश के विपरीत खुला पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध विभागीय नियमों के तहत सख्त कार्यवाही की जाएगी। अभिभावकों को भी सूचित किया गया है कि वे ठंड के प्रकोप को देखते हुए बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान रखें। मौसम विभाग की चेतावनी और ठंड के निरंतर बढ़ते स्तर के कारण प्रशासन आगामी दिनों में भी स्थिति की समीक्षा कर आगे के फैसले लेगा।

आदेश कानपुर छूट्टी

Related Articles

AD
Back to top button