कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात : इग्नू में अब प्रवेश एवं पुनः प्रवेश 30 मार्च तक तथा परीक्षा फॉर्म 10 अप्रैल 2026 तक

पुनः प्रवेश रु 200 लेट पेमेंट के साथ 30 मार्च तक प्रवेश ले सकते हैं।

पुखरायां कानपुर देहात:  कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू कोर्स के समन्वयक डॉ पर्वत सिंह ने बताया कि जनवरी 2026 सत्र की चल रही प्रवेश प्रक्रिया को विस्तारित किया गया है अब प्रमाण पत्र एवं सेमेस्टर आधारित कोर्स को छोड़कर अन्य स्नातक, परास्नातक एवं डिप्लोमा कोर्स में 30 मार्च 2026 तक प्रवेश ले सकते हैं साथ ही पुनः प्रवेश रु 200 लेट पेमेंट के साथ 30 मार्च तक प्रवेश ले सकते हैं।

डॉ सिंह ने बताया कि उपरोक्त विषयक जानकारी इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ अनिल कुमार मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया। डॉ मिश्रा ने बताया कि जून 2026 सत्र की सत्रांत परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु परीक्षा फॉर्म भरना 10 मार्च से प्रारंभ हो गया है जो 10 अप्रैल 2026 तक इग्नू की वेबसाइट समर्थ एप के माध्यम से ऑनलाइन भरे जा सकते हैं।

परीक्षा फॉर्म भरने के लिए ₹200 प्रति कोर्स शुक्ल का भुगतान भी करना होगा। साथ ही सत्रीय कार्य को 31 मार्च 2026 तक अध्ययन केंद्र पर जमा करना होगा।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात: नपद में फार्मर रजिस्ट्री कार्यों में तेजी लाने हेतु डीएम ने की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button