कानपुर देहात : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रयासों को मिली सफलता
माती डिपो से दो बसों का संचालन अकबरपुर- रूरा के बीच जारी

- चालक परिचालक को माला पहनाकर किया गया स्वागत
सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात: सीएनजी बसों के विकल्प में बीते एक माह से चल रही जद्दोजहद को आज उसे समय विराम दे दिया गया जब उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की दो बसें माटी डिपो से निर्गत कर दी गई जो अकबरपुर और रूरा के बीच में संचालित की जाएंगी, आज Rura ओवर ब्रिज के निकट बस के चालक और परिचालक को माला पहनाई गई तथा मुँह मीठा कराया गया। इस संबंध में व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू ने बताया कि अभी दो बसों को प्रयोग के तौर पर चलाया गया है और सफलता प्राप्त होने पर संख्या बढ़ जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि अभी इनका संचालन अरोड़ा अकबरपुर के बीच ही रहेगा क्योंकि टोल टैक्स अधिक है जिसकी भरपाई सफल संचालन के बाद ही संभव होगा और इसी के साथ कानपुर की सेवा के लिए विस्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बस के चालक सर्वेश तिवारी और परिचालक अजय शुक्ला को माल्यार्पण कर अकबरपुर के लिए रवाना कर दिया गया है वही एक दूसरी बस मा ती से अकबरपुर होते हुए रूरा के लिए रवाना कर दी गई।
बताते चलें कि बीते माह से सीएनजी बसों का संचालन अचानक रोक दिया गया था जिसके कारण लगभग 7000 आबादी के सामने आवागमन की समस्या खड़ी हो गई थी और इस समस्या को व्यापार मंडल की ओर से तथा कई समाचार पत्रों में जोर-शोर से उठाया गया था। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों में जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू, नगर अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा, नगर महामन्त्री कपिल मिश्रा, उपाध्यक्ष जगदीप गुप्ता, सदस्य अनुराग पांडेय, अनिल गुप्ता शक्ति गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे। साथ ही मांग की है कि बस सेवाएं कानपुर नगर तक विस्तारित की जाय।
ये भी पढ़े- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत करें ऑनलाइन आवेदन



