कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: उप निरीक्षक राम प्रताप यादव की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

रनिया मैथा मार्ग के लच्छूपुरवा निवासी राम प्रताप यादव का तालबेहट थाने में हुआ सम्मान, गृह क्षेत्र रनिया में भी भव्य स्वागत

रनियां। रनिया मैथा मार्ग पर स्थित लच्छूपुरवा गाँव निवासी उप निरीक्षक राम प्रताप यादव 30 जनवरी, रविवार को अपनी सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। अपने जीवन के साठ वर्ष पूरे कर चुके राम प्रताप यादव वर्तमान समय में ललितपुर जनपद के थाना तालबेहट में कार्यरत थे, जहाँ उन्होंने कई वर्षों तक पुलिस विभाग में अपनी सेवाएँ दीं।

उप निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त होने पर, ललितपुर जनपद के थाना तालबेहट में उनके सहयोगी कर्मचारियों द्वारा उनके सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में उनके सेवाकाल और उत्कृष्ट आचरण की सराहना की गई।

रविवार की देर शाम जब राम प्रताप यादव अपने गृह क्षेत्र रनिया पहुँचे, तो कामदगिरि मोटर्स में समाजसेवी नारायण सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। नारायण सिंह ने उन्हें माल्यार्पण किया और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने भी माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी विदाई दी।

इस दौरान अपने लंबे कार्यकाल को याद करते हुए उप निरीक्षक राम प्रताप यादव की आँखें नम हो गईं। उन्होंने कई जनपदों में अपनी सेवाएँ दी हैं और अपनी कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते हैं।

समाजसेवी नारायण सिंह ने राम प्रताप यादव के कार्य और आचरण की सराहना की और उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर नारायण सिंह यादव, राम प्रकाश यादव, अखिलेश सिंह उर्फ भोला, सोनू यादव, केवल सिंह के अलावा सुनीता यादव, विवेश यादव, दीपाली यादव, रामबाबू आर्य, सुनीता आर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़े- भोगनीपुर में केएएफ ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बांटा मुफ्त राशन

Related Articles

AD
Back to top button