कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: एफएलएन एवं एनसीईआरटी की नवीन पाठ्यपुस्तक आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षकों को डायट प्राचार्य ने सौंपे प्रमाण पत्र

Story Highlights
  • कक्षा चार के बच्चे अब पढ़ेंगे एनसीईआरटी आधारित वीणा, गणित मेला और संतूर
  • निपुण लक्ष्य का विस्तार बाल वाटिका से कक्षा 5 तक

पुखरांया। बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता (एफएलएन) और कक्षा 4 की एनसीईआरटी की नवीन पाठ्य पुस्तको पर आधारित ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पुखरायां में शनिवार को संपन्न हो गया। डायट प्राचार्य पंकज यादव ने ब्लाक स्तरीय 50 प्रशिक्षकों को प्रमाण पत्र सौंपे। अब ये प्रशिक्षक विकासखंड स्तर पर सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे।

डाइट प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि निपुण भारत मिशन के तहत बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान पर अत्यधिक जोर दिया जा रहा है। परिषदीय बच्चे भी अब एनसीईआरटी आधारित पाठ्य पुस्तक पढ़ेंगे। पिछले वर्ष निपुण आकलन में जिले ने मंडल में प्रथम और प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया था इस वर्ष भी हमें प्रथम 10 स्थान में रहने का प्रयास करना है। एसआरजी अनंत त्रिवेदी ने बताया कि निपुण भारत मिशन का विस्तार इस वर्ष बाल वाटिका से लेकर कक्षा 5 तक किया गया है जिसके लिए नवीन निपुण लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं।

कक्षा तीन, चार और पांच में भाषा और गणित के साथ-साथ अंग्रेजी और पर्यावरण अध्ययन को भी जोड़ा गया है। एसआरजी संत कुमार दीक्षित ने बताया कि वर्तमान सत्र में कक्षा चार के लिए एनसीईआरटी आधारित हिंदी की पुस्तक वीणा, गणित की पुस्तक गणित मेला और अंग्रेजी की पुस्तक संतूर को लाया गया है। यह पुस्तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिपेक्ष्य में निर्धारित पाठ्यचर्या के आधार पर तैयार की गई है। एसआरजी अजय कुमार गुप्ता ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के 10 बिंदुओं और पीछे छूट रहे छात्रों के कैच अप के लिए निर्धारित 15 बिंदुओं पर चर्चा की। पठन अभ्यास के लिए दैनिक समाचार पत्र और पुस्तकालय के प्रयोग पर बल दिया।

इस दौरान डाइट मेंटर जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी, विपिन कुमार शांत, मोहम्मद इमरान, अंशु सिंह, ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षक महाराज सिंह, ज्ञान बाबू, अमित कुमार तिवारी, आभा अवस्थी, निधि श्रीवास्तव, मानवेंद्र सिंह, मनोज पाल, नईम अहमद, बृजेश कुमार, अल्पना चौरसिया, आदित्य त्रिपाठी, हर्षा नागपाल, अजय वर्मा, वरुण बाजपेई, प्रकाश मोहन, महाराज सिंह, अरविंद सिंह, अजय सिंह, विकास सिंघल, आलोक गुप्ता, प्रतीक्षा त्रिपाठी, विवेक दलेला, विनय त्रिपाठी, आदर्श सिंह, देवेश सचान, कुलदीप सैनी, योगेंद्र त्रिवेदी, आलोक श्रीवास्तव, वीरेंद्र विक्रम सिंह, अश्वनी कटियार, शोमिल बाबू, विवेक सचान, कन्हैयालाल, प्रदीप कुमार, सरिता कटियार, सोनू सिंह, दिनेश कुमार, हिमांशु गुप्ता, शैलेश पाल, पारुल निरंजन, बृजेश सिंह राजावत डा पंकज संखवार, नेहा कटियार, राकेश सिंह, गोविंद सिंह, अंकित मिश्रा, अग्नीश कुमार, शिप्रा पांडेय, श्वेता बाजपेई, अंजली शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button