कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अमन यात्रा लाइव एक्सक्लूसिव: रसूलाबाद में दहेज हत्या के फरार आरोपी के घर पुलिस की मुनादी, कोर्ट में हाजिर न होने पर होगी कुर्की

आरोपी धीरेंद्र कुमार दहेज हत्या के मामले में घटना के बाद से लगातार चल रहा है फरार।

कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने कानून का शिकंजा कसते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। दहेज हत्या के गंभीर मामले में घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे वांछित अभियुक्त धीरेंद्र कुमार के घर पर पुलिस ने अदालत के निर्देशानुसार मुनादी कराई। यह कार्रवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय कानपुर देहात द्वारा निर्गत 84 बीएनएसएस (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) की आदेशिका के तहत अमल में लाई गई, जिसके तहत अभियुक्त को शीघ्र ही न्यायालय या पुलिस के समक्ष उपस्थित होने की अंतिम चेतावनी दी गई है।

सीजेएम कोर्ट के आदेश पर रसूलाबाद पुलिस ने कसा शिकंजा

थाना रसूलाबाद पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 469/2025, धारा 80(2)/85/115(2)/351(3) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) व धारा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम (दहेज हत्या) से संबंधित आरोपी धीरेंद्र कुमार पुत्र रामप्रकाश (निवासी ग्राम सेंगरन निवादा, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात) घटना के बाद से ही पुलिस को चकमा देकर लगातार फरार चल रहा है। अभियुक्त द्वारा खुद को छिपाए रखने और विधिक प्रक्रिया में सहयोग न करने पर न्यायालय ने सख्त रुख अपनाया।

ढोल-नगाड़ों के साथ गांव में कराई गई उद्घोषणा

क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद और प्रभारी निरीक्षक रसूलाबाद शिवनारायण सिंह के कुशल निर्देशन में उपनिरीक्षक राजेश प्रताप सिंह ने पुलिस बल के साथ अभियुक्त के पैतृक गांव सेंगरन निवादा में दबिश दी। पुलिस टीम ने गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराई और आरोपी के घर पर अदालत का नोटिस चश्मा किया। पुलिस द्वारा सार्वजनिक रूप से उद्घोषणा की गई कि यदि आरोपी तय समयावधि के भीतर कानून और पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके विरुद्ध कुर्की की कड़ी विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस की इस मुनादी से इलाके के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

AD
Back to top button