कानपुर देहात: एसआईआर पर बीएलओ के भरोसे न रहें,जागरूक बने
गांव गांव भ्रमण के दौरान बोले समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर राम अवतार

- दर्जनों गांवों का भ्रमण कर लोगों को किया जागरूक
पुखरायां। उत्तर प्रदेश में एसआईआर की प्रक्रिया तेज हो गई है।इसके साथ ही विपक्षी पार्टियों ने भी बयानबाजी शुरू कर दी है।वहीं समाजवादी पार्टी ने एसआईआर प्रहरी बना रखा है जो गांव गांव जाकर एसआईआर फार्म भरवा रहा है।
इसी क्रम में मंगलवार को राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय सचिव बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी,समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर राम अवतार,ब्लॉक अध्यक्ष महावीर धीरज,सेक्टर प्रभारी राकेश यादव ने टीम के साथ भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के छतेनी,असेवा,साहबापुर,लवर्सी,कछगांव,चौकी समेत दर्जनों गांवों में घर घर जाकर एसआईआर फार्म भरवाए तथा लोगों से जागरूक रहने को कहा।जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर राम अवतार ने कहा कि पीडीए और समाजवादी विचारधारा के लोग बीएलओ के भरोसे न रहें।
उनकी गतिविधियों पर नजर रखें और सतर्कता से फॉर्म भरें।खुद नहीं भर सकते हैं तो अपने किसी करीबी जानकार की मदद लें।सपा कार्यकर्ताओं से भी संपर्क करें और परेशानी होने पर खुद उन्हें फोन मिलाएं।राष्ट्रीय सचिव बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि एसआईआर फार्म आपका वोट देने का अधिकार तो है ही साथ में आने वाले समय में यह आपकी नागरिकता का प्रमाण पत्र भी है।
सरकार ने जो समय दिया है वह बहुत ही कम है और सरकार से मांग की है कि इस काम के लिए कम से कम तीन माह का समय और बढ़ाया जाए।इस मौके पर इस्तियाक अहमद,रंजीत पासवान बीएलए सपा,बूथ प्रभारी बलवंत,नसीर,समाजसेवी अहमद जमाल,बीएलओ रोली सिंह आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़े- मिशन शक्ति 5.0: कानपुर देहात पुलिस ने दी महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और कानूनी अधिकारों की जानकारी



