कानपुर देहात: अकबरपुर पुलिस ने एक चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
चोर ने पूछताछ में बताया कि मोटरसाइकिल औरैया से चुराई थी और वह उसे बेचने झांसी जा रहा था।

कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात में अपराधों की रोकथाम और खुलासे हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना अकबरपुर पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए एक शातिर चोर को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज (25.11.2025) थाना अकबरपुर पुलिस टीम आलमचन्द्रपुर पुलिया बम्बा रोड पर नियमित चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने अमन पुत्र जाकिर, निवासी ग्राम दौलतपुर, थाना ठठिया, जनपद कन्नौज, को एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
बरामदगी और कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल हीरो आई स्मार्ट (बिना नम्बर प्लेट, वाहन नंबर UP79J3867) बरामद की। बरामदगी के आधार पर गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध थाना अकबरपुर पर मु0अ0सं0 531/2025 धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पूछताछ का विवरण
पूछताछ में अभियुक्त अमन ने बताया कि उसने यह मोटरसाइकिल काफी दिन पहले औरैया से चुराई थी और वह इसे बेचने के लिए झांसी जा रहा था। उसने बताया कि पुलिस को चेकिंग करते देखकर वह घबरा गया और मोटरसाइकिल पीछे मोड़कर भागने की कोशिश की, तभी पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया।
अमन पर पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें मु0अ0सं0 530/2025 धारा 317(2) बीएनएस 2023 व 35(1) बीएनएसएस 2023 व 3/25 आयुध अधि0 थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात और मु0अ0सं0 531/2025 धारा 317(2) बीएनएस 2023 थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात शामिल हैं।
ये भी पढ़े- मिशन शक्ति 5.0: कानपुर देहात पुलिस ने दी महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और कानूनी अधिकारों की जानकारी



