कानपुर देहात: एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, जल्द निस्तारण के निर्देश
जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय निरंतर सक्रिय हैं।

कानपुर देहात। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय निरंतर सक्रिय हैं। इसी कड़ी में आज पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय में जन-सुनवाई का आयोजन किया।
जन-सुनवाई के दौरान एसपी महोदया ने अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए फरियादियों और पीड़ितों को ससम्मान बैठाया। उन्होंने बेहद गंभीरता पूर्वक एक-एक कर सभी की समस्याएं सुनीं और उन्हें भरोसा दिलाया कि उन्हें हर हाल में न्याय मिलेगा। प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी मामलों का निस्तारण गुण-दोष के आधार पर, न्यायपूर्ण तरीके से और निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए।
वहीं, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनता की समस्याएं सुनीं। सभी अधिकारियों ने पीड़ितों को न्यायोचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। पुलिस की इस सक्रियता से आम जनमानस में सुरक्षा और विश्वास की भावना बढ़ी है।



