उत्तरप्रदेशकानपुर देहात

कानपुर देहात : कांशीराम शहरीय गरीब आवास योजना के अन्तर्गत 113 पात्र लाभार्थियों की सूची जारी


कानपुर देहात,आन यात्रा : कांशीराम शहरीय गरीब आवास योजना के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद झींझक के द्वारा 113 पात्र लाभार्थियों की सूची आवास आवंटन हेतु उपलब्ध करायी गयी है जिसके प्रकाशन नगर पालिका परिषद झींझक के सूचनापट पर तथा जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा कार्यालय स्टेट बंैक के ऊपर कलेक्टेªट माती के सूचना पठ पर चस्पा कर दिया गया है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के निर्देशानुसार उपरोक्त लाभार्थियों को आवास आवंटन करने से पूर्व यदि किसी को पात्रता के सम्बन्ध में कोई आपत्ति दर्ज करानी हो तो वह दिनांक 23 सितम्बर से 30 सितम्बर तक नगर पालिका परिषद झींझक कार्यालय तथा डूडा कार्यालय कलेक्टेªट परिसर एसबीआई बैंक के ऊपर दर्ज करा सकता है जो लाभार्थी नगर पालिका परिषद झींझक के रहने वाले है तथा आवास विहीन हैं एवं पात्रता की श्रेणी में आते है वो दिनांक 23 सितम्बर 2020 से 30 सितम्बर 2020 तक अपना नया आवेदन पत्र अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद झींझक कार्यालय में जमा कर सकते है।
————————–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button