कानपुर देहात के किसान की ककवन में सड़क हादसे में मौत
परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक किसान की ककवन में सड़क हादसे में मौत हो गई।मृतक की पहचान रामकृष्ण निवादा निवासी 50 वर्षीय बलवीर सिंह यादव के रूप में हुई है।शनिवार को पोस्टमार्टम उपरांत उनका शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।
बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके अंतिम दर्शन के लिए एकत्र हो गए।उनके परिवार में पत्नी दो पुत्र विवेक और विशेष और एक पुत्री नंदिनी हैं।बलबीर सिंह यादव शुक्रवार शाम अपनी भांजियों को दवा दिलाने ककवन जा रहे थे।ककवन थाना क्षेत्र के पास एक तेज रप्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में बलवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।बलबीर सिंह यादव अपने पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे।
वे खेती किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे।घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण,रिश्तेदार व क्षेत्रीय लोग मौके पर पहुंचे।पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढे- कानपुर देहात: बरौर में नवागत थाना प्रभारी ने सुनी तीन शिकायतें,एक का निस्तारण



