कानपुर देहात: बरौर में नवागत थाना प्रभारी ने सुनी तीन शिकायतें,एक का निस्तारण
शेष के लिए टीमें गठित

कानपुर देहात के बरौर थाने में आज शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में नवागत थाना प्रभारी राहुल कुमार ने शिकायतों को सुना।इस अवसर पर कुल प्राप्त तीन शिकायतों में से एक का निस्तारण मौके पर किया गया।शेष शिकायतों के लिए टीम गठित कर निस्तारण के निर्देश दिए गए।
बरौर थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जहां पर पुलिस व राजस्व विभाग से संबंधित मिली जुली कुल तीन शिकायतें दर्ज की गईं।थाना प्रभारी राहुल कुमार ने शिकायतों को सुनकर एक शिकायत का निस्तारण मौके पर कराया।शेष शिकायतों के संबंध में टीम गठित कर निस्तारण के निर्देश दिए।थाना प्रभारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों का समय रहते गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बरदाश्त नहीं की जाएगी।
इस मौके पर एस आई श्याम सिंह,राजस्व निरीक्षक परशुराम वर्मा,चकबंदी राजस्व निरीक्षक जवाहर सिंह,राजस्वकर्मी पंकज कुमार,शिवम् निगम,रजत कुमार,चकबंदी लेखपाल शैलेन्द्र समेत पुलिसकर्मी व फरियादी मौजूद रहे।



