उत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात के युवक की उत्तराखंड में सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

गांव पहुंचा शव, शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए हजारों की तादात में उमड़ी भींड

कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के गुजराई गांव निवासी एक युवक की तीन दिन पूर्व उत्तराखंड में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।मृतक की पहचान अशोक सविता के 22 वर्षीय पुत्र नागेश के रूप में हुई।

जानकारी के मुताबिक नागेश उत्तराखंड में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे।ड्यूटी जाते समय रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर नागेश को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।कंपनी प्रबंधन को घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने मृतक नागेश का शव गांव पहुंचाया।

घटना से इलाके में शोक छा गया।हजारों की संख्या में लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button