कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात के युवक ने अहमदाबाद में की आत्महत्या

वीडियो बनाकर ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप, छः माह पूर्व किया था प्रेम विवाह

Story Highlights
  • कानपुर देहात के मूसानगर क्षेत्र के जरसेन निवासी शानू उर्फ आयुष ने अहमदाबाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
  • आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में उसने पत्नी महिमा चक्रवर्ती और ससुराल वालों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
  • शानू ने छह माह पहले हमीरपुर की महिमा चक्रवर्ती से प्रेम विवाह किया था।
  • मृतक की माँ वंदना देवी ने बताया कि पत्नी के मायके लौटने के बाद ससुराल वाले फोन पर लगातार शानू को प्रताड़ित कर रहे थे।
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है, परिजन शव लेने अहमदाबाद रवाना हुए।

कानपुर देहात के एक युवक ने अहमदाबाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।युवक ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया,जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।घटना मूसानगर थाना क्षेत्र से संबंधित है।मृतक की पहचान जरसेन निवासी संजय दिवाकर के पुत्र शानू उर्फ आयुष के रूप में हुई है।

वीडियो में आयुष रोते हुए अपनी आपबीती सुना रहा है और पत्नी महिमा चक्रवर्ती समेत ससुराल के अन्य सदस्यों पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगा रहा है।मृतक की मां वंदना देवी के अनुसार शानू ने छह माह पूर्व हमीरपुर के मौदहा निवासी महिमा चक्रवर्ती से प्रेम विवाह किया था।शादी के बाद दोनों हैदराबाद चले गए थे,जहां पर शानू एक निजी फैक्ट्री में मैनेजर के पद पर कार्यरत था।कुछ समय पूर्व महिमा शानू को छोड़कर अपने मायके हमीरपुर लौट आई थी।

इसके बाद वह और उसके परिवार वाले फोन पर शानू को लगातार प्रताड़ित करने लगे थे।जिसके चलते वह काफी दुखी था।शानू के आत्महत्या की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।मृतक के पिता और अन्य परिजन शव लेने के लिए अहमदाबाद रवाना हो गए हैं।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े- पुलिस अधीक्षक ने छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा,दिए निर्देश

Related Articles

AD
Back to top button