कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पुलिस अधीक्षक ने छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा,दिए निर्देश

पातालेश्वर मंदिर घाट पर पहुंचने वाले छठ व्रतियों ने भी पुलिस अधीक्षक की व्यवस्था की सराहना की।

कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने रविवार को थाना रनियां क्षेत्र के किसरवल रोड स्थित पातालेश्वर घाट का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।भक्तों की बढ़ती भीड़ और इस महापर्व को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने घाट क्षेत्र,मंदिर परिसर,पार्किंग स्थल एवं आसपास की यातायात व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया।

उन्होंने घाट पर मौजूद पुलिसकर्मियों,प्रशासनिक अधिकारियों और स्वयंसेवियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि छठ व्रतियों की सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी।इस दौरान एस पी ने असामाजिक तत्वों पर सख्त निगरानी रखने,संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ाने तथा आपातकालीन स्थित में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए टीमों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने मौजूद अधिकारियों से यह भी कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।पातालेश्वर मंदिर घाट पर पहुंचने वाले छठ व्रतियों ने भी पुलिस अधीक्षक की व्यवस्था की सराहना की।

उन्होंने बताया कि इस बार घाट पर साफ सफाई,बैरिकेडिंग और सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की तैयारी बेहतर दिख रही है।छठ पर्व के अवसर पर पुलिस प्रशासन की सतर्कता और व्यवस्था से जनपद के लोगों में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ा है। मौके पर साथ में एएसपी राजेश पाण्डेय, सीओ संजय वर्मा, तहसीलदार पवन कुमार, चेयरमैंन प्रतिनिधि राम किशोर दिवाकर, सुनील शर्मा, सोनू मिश्रा रहे।

Related Articles

AD
Back to top button