रोजगारउत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात के युवाओं के लिए बड़ा मौका, 29 मई को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

हाईस्कूल से एमबीए पास युवाओं को मिलेगी सीधी नौकरी, 35 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन

कानपुर देहात के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। उत्तर प्रदेश मिशन रोजगार अभियान के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, कानपुर देहात द्वारा आगामी 29 मई 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. यह मेला विकास भवन के पास स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा, जिसमें महिला और पुरुष दोनों वर्ग के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी पा सकते हैं.

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि इस रोजगार मेले में तीन प्रमुख कंपनियां युवाओं का चयन करने के लिए पहुंच रही हैं. इसमें पहली कंपनी ‘ए एस वर्ड ग्रुप’ सेल्स ऑफिसर के पद पर स्नातक पास युवाओं की भर्ती करेगी, जिसके लिए 20,000 रुपये वेतन निर्धारित है. दूसरी कंपनी ‘पुखरायां हेल्थ केयर’ को कानपुर देहात कार्यस्थल के लिए फील्ड एग्जीक्यूटिव की आवश्यकता है, जिसमें हाईस्कूल पास युवा शामिल हो सकते हैं और उन्हें 10,000 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा. तीसरी प्रतिष्ठित कंपनी ‘अडेक्को एसबीआई बैंकिंग पोजीशन’ बीडीएम, टीम लीडर और बीआरई के पदों पर भर्ती करेगी, जिसमें योग्यता स्नातक से एमबीए रखी गई है और इसमें 15,000 से लेकर 35,000 रुपये तक का आकर्षक वेतन दिया जाएगा.

इस मेले में भाग लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों की आयु सीमा पदों के अनुसार 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि व समय पर अपने समस्त मूल शैक्षिक प्रमाण पत्रों, उनकी फोटोकॉपी, दो पासपोर्ट साइज फोटो और आईडी प्रूफ के साथ कार्यालय परिसर में उपस्थित होना होगा. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह मेला पूरी तरह से निःशुल्क है और इसमें शामिल होने के लिए विभाग की ओर से कोई मार्ग व्यय (किराया) देय नहीं होगा. युवा अधिक जानकारी के लिए विभाग के आधिकारिक वेब पोर्टल पर भी लॉगिन कर सकते हैं.


ये भी पढे-  कानपुर देहात में रोजगार मेले का आयोजन: निजी कंपनियों ने युवाओं को दिए सुनहरे अवसर, कैरियर काउंसलिंग से मिली नई दिशा


Related Articles

AD
Back to top button