उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात क्राइम रीकैप: एसपी के निर्देश पर पुलिस का एक्शन, रेप आरोपी और शराब तस्करों समेत कई गिरफ्तार, 13 का शांतिभंग में चालान

जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है।

कानपुर देहात: जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है। रविवार को जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गंभीर मामलों में वांछित अभियुक्तों और शराब तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

गजनेर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए साल 2019 से जुड़े अपहरण और दुष्कर्म के एक मामले में अभियुक्त राम सिंह निवासी मंगटा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

उधर, थाना सिकन्दरा पुलिस ने चोरी से संबंधित मामले में अभियुक्त अभिनव कटियार निवासी तारनपुर को गिरफ्तार किया। वहीं, थाना बरौर पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त लवकुश निवासी मुरलीपुर को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है।

इसके अलावा थाना भोगनीपुर पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में दिनेश यादव निवासी मूसानगर के पास से 20 क्वार्टर और पंकज कुमार निवासी सुजगंवा के कब्जे से 21 क्वार्टर अवैध देसी शराब बरामद की। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त निरोधात्मक कार्रवाई भी की है। जिले के अलग-अलग थानों, जिनमें शिवली, भोगनीपुर, मूसानगर और अकबरपुर शामिल हैं, द्वारा कुल 13 व्यक्तियों का शांतिभंग की आशंका के तहत चालान किया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button