उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

Kanpur Dehat News: एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने 7 दरोगाओं के किए तबादले, देखें पूरी लिस्ट

कानून व्यवस्था को लेकर एसपी की सख्ती, देखें किसे मिली नई जिम्मेदारी

कानपुर देहात: जनपद की कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कानपुर देहात पुलिस महकमे में सोमवार को फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक (SP) श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने 7 उपनिरीक्षकों (Sub-Inspectors) के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए तत्काल प्रभाव से तबादला आदेश जारी किया है।

इस आदेश के तहत कई चौकी प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है, जबकि कुछ को पुलिस लाइन से थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन दरोगाओं के हुए तबादले (पूरी लिस्ट):

1. मो. हासिक: इन्हें थाना अकबरपुर से हटाकर थाना सिकन्दरा भेजा गया है।

2. अजय पाल सिंह: इन्हें थाना रसूलाबाद से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।

3. राजेश कुमार: जो अब तक चौकी प्रभारी तिस्ती (थाना रसूलाबाद) थे, उन्हें अब थाना रूरा भेजा गया है।

4. बृजेश कुमार: पुलिस लाइन से इन्हें नई जिम्मेदारी देते हुए चौकी प्रभारी तिस्ती (थाना रसूलाबाद) बनाया गया है।

5. शिवशंकर: थाना अकबरपुर से इनका तबादला थाना रूरा किया गया है।

6. ज्योति देवी: महिला थाना से हटाकर महिला रिपोर्टिंग चौकी डेरापुर की जिम्मेदारी दी गई है।

7. अनूप कुमार पाण्डेय: इन्हें भी थाना अकबरपुर से थाना सिकन्दरा भेजा गया है।

तत्काल ज्वाइनिंग का आदेश

एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित थाना प्रभारियों और अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि स्थानांतरित उपनिरीक्षकों को तत्काल उनके नए नियुक्ति स्थान के लिए रवाना करें और अनुपालन आख्या कार्यालय में उपलब्ध कराएं।

 

Related Articles

AD
Back to top button