लखनऊ दरबार में झींझक की धमक! सीएम योगी से मिले चेयरमैन अमित तिवारी, तस्वीरों ने बढ़ाया सियासी पारा
Amit Tiwari Meets CM Yogi: लखनऊ में सीएम योगी से मिले झींझक चेयरमैन, सियासी हलचल तेज

लखनऊ/कानपुर देहात: राजधानी लखनऊ के सियासी गलियारों में बीते दिवस कानपुर देहात के झींझक का जलवा देखने को मिला। झींझक नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अमित तिवारी ने बीते दिवस उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की।
इस मुलाकात की तस्वीरें सामने आते ही जिले का सियासी पारा चढ़ गया है। इसे महज एक शिष्टाचार भेंट नहीं, बल्कि झींझक के विकास और चेयरमैन की मजबूत पैठ के तौर पर देखा जा रहा है।
अमित तिवारी के साथ दिग्गजों की मौजूदगी
मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान चेयरमैन अमित तिवारी अकेले नहीं थे। उनके साथ आशीष त्रिपाठी और हरिशंकर तिवारी भी मौजूद रहे। महाराज जी से हुई इस मुलाकात के दौरान नगर के विकास और भविष्य की योजनाओं पर सकारात्मक चर्चा की खबरें हैं।
समर्थकों में भारी उत्साह
चेयरमैन की मुख्यमंत्री के साथ तस्वीर वायरल होते ही झींझक नगर पालिका क्षेत्र में समर्थकों के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर समर्थक इस मुलाकात को बड़ी उपलब्धि बता रहे हैं। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद झींझक के विकास कार्यों को और भी तेज रफ्तार मिलेगी।



