उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में ब्राजीलियन महिला सैलानी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,हार्ट अटैक की आशंका

मथुरा से पश्चिम बंगाल जाते समय रास्ते में बिगड़ी तबियत, दूतावास को दी गई जानकारी 

Story Highlights
  • पुलिस प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच में जुटा

कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक ब्राजीलियन महिला सैलानी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।महिला अपने दो अन्य साथियों के साथ टैक्सी से मथुरा से पश्चिम बंगाल जा रही थी तभी रास्ते में उसकी तबियत बिगड़ गई।घटना दिल्ली नेशनल हाइवे पर कुंभी पेट्रोल पंप के पास हुई।बताया जाता है कि टैक्सी ड्राइवर पेट्रोल लेने के लिए पेट्रोल पंप पर रुका था तभी ब्राजीलियन महिला यात्री सैलजिया की हालत बिगड़ गई।उन्हें कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ा।मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस तत्काल हरकत में आया।महिला के साथ मौजूद विदेशी यात्रियों ने तत्काल घटना की सूचना विदेश में उनके परिजनों को दी।पुलिस ने घटना की जानकारी ब्राजीलियन दूतावास को दी।जिसके बाद प्रशासन ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया।पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की गहन जांच में जुट गई है।पुलिस टैक्सी ड्राइवर और मौजूद यात्रियों से घटना के बाबत पूँछतांछ कर रही है।प्रशासन महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने और दूतावास के निर्देशानुसार अग्रिम कार्यवाही की तैयारी में जुटा है।इस संबंध में उपजिलाधिकारी अकबरपुर नीलिमा यादव ने बताया कि ब्राजील की रहने वाली विदेशी नागरिक सैलजिया की संदिग्ध मौत हुई है।वह मथुरा से पश्चिम बंगाल जा रही थी।फिलहाल पुलिस प्रशासन पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटा है।

 

मथुरा से पश्चिम बंगाल जाते समय रास्ते में बिगड़ी तबियत

 

दूतावास को दी गई जानकारी

 

पुलिस प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच में जुटा

Related Articles

AD
Back to top button