कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: खेत से लौट रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें ट्रेन की चपेट में आने से एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें ट्रेन की चपेट में आने से एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कैरानी गांव निवासी हरनाम सिंह के रूप में हुई है।

यह घटना दिल्ली हावड़ा रूट के मैथा स्टेशन के समीप हुई। हरनाम सिंह अपने खेत से घर लौट रहे थे, तभी रेलवे ट्रैक पार करते समय वह अप लाइन पर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हरनाम सिंह के पिता शिवप्रकाश का पहले ही देहांत हो चुका है। उनके परिवार में मां रामबेटी, भाई भूपेंद्र सिंह, पत्नी साधना और एक वर्षीय बेटी अनिका हैं। इस घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button