कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात: अज्ञात वाहन ने रौंदा, 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिवार बेसहारा
कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां शौच के लिए गए एक 50 वर्षीय व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई।

कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां शौच के लिए गए एक 50 वर्षीय व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। घटना कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र की है।
मंगलपुर थाना क्षेत्र के कठरा गांव निवासी विकास ने रविवार को रसूलाबाद पुलिस को बताया कि बीते शनिवार की शाम करीब 7:30 बजे उसके पिता रंजीत (उम्र 50 वर्ष) निरालानगर रसूलाबाद स्थित अपनी बहन अनुपम के घर से शौच के लिए बिल्हौर रोड कांशीराम कॉलोनी के निकट गए थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक रंजीत घर के इकलौते सहारा थे और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।



