कानपुर देहात: खेल से होता है समन्वय सामंजस्य और सहयोग की भावना का विकास- पूनम संखवार विधायक
अटेवा प्रीमियर लीग के पांचवें संस्करण का शंखनाद,
- रसूलाबाद विधायक पूनम संखवार ने किया एपीएल-5 का उद्घाटन।
- अमरौधा ने 10 विकेट और राजपुर ने 92 रनों से अपने मैच जीते।
- गत विजेता रसूलाबाद रॉयल्स ने झींझक को हराकर दर्ज की जीत।
- विकास यादव, सत्येंद्र गौतम और अंबुज मिश्रा बने मैन ऑफ द मैच।
कानपुर देहात: खेल न केवल स्वास्थ्य के लिए जरूरी है बल्कि समन्वय, सामंजस्य और सहयोग की भावना का विकास करता है। मोबाइल के इस दौर में शारीरिक गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। यह विचार पुरानी पेंशन बहाली मंच अटेवा प्रीमियर लीग के शुभारंभ के अवसर पर रसूलाबाद विधायक पूनम शंखवार ने रखे। अटेवा प्रीमियर लीग के पांचवें सीजन का आयोजन झींझक के निकट मुंडेरा गांव में किया जा रहा है। उद्घाटन मैच झींझक और अमरौधा के बीच खेला गया। माननीय विधायक द्वारा सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ गया।
समिति से जिला अध्यक्ष प्रदीप यादव, मंडल अध्यक्ष डा पंकज शंखवार, ब्लाक अध्यक्ष महाराज सिंह और मंजीत सिंह द्वारा स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया। पहले मैच में अमरौधा एवेंजर्स ने कप्तान सीबू सिंह के नेतृत्व में शानदार खेल दिखाते हुए झींझक को 10 विकेट से हरा दिया। मैन ऑफ द मैच विकास यादव ने हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट लिए और 34 रन बनाए। दूसरे मैच में राजपुर रॉयल्स ने मैथा वॉरियर्स को 92 रनों से धूल चटाई। 28 गेंद में तेजतर्रार 90 रन बनाने वाले राजपुर के कप्तान सत्येंद्र गौतम मैन ऑफ द मैच रहे। तीसरे मैच में गत विजेता रसूलाबाद रॉयल्स ने कप्तान संतोष यादव के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन करते हुए झींझक को 39 रनों से हराया।
27 रन बनाने और तीन विकेट लेकर ऑल राउंड प्रदर्शन करने वाले अंबुज मिश्रा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी झींझक शैलेश द्विवेदी, अखिलेश पाल, अनंत त्रिवेदी, मृदुला तिवारी, महाराज सिंह, मंजीत सिंह, अनिरुद्ध सिंह, गौरव राजपूत, आशीष द्विवेदी, विवेक दलेला, त्रिलोक चंद्र, अखिलेश यादव, अजय कुमार गुप्ता, अरविंद सिंह चौहान, अनिल कुमार, प्रदीप कुमार, सोनू सिंह, सुखदेव बाबू, बृजेश सिंह राजावत, मो समी, मान दीक्षित आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े- सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट से हैं परेशान? कानपुर देहात पुलिस की ये टिप्स आएंगी आपके काम




