कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: घर से भटककर आई मासूम राधिका को पुलिसकर्मी पूनम व प्रीति ने परिजनों से मिलवाया,परिजन हुए गदगद

मां को देखते ही खिलखिला उठी मासूम, कांस्टेबल पूनम और प्रीति की सूझबूझ से बरवा रसूलपुर गांव में मिला परिवार

कानपुर देहात के बरौर कस्बे में घर से भटककर आई मासूम बच्ची को कांस्टेबल पूनम व प्रीति ने उसके परिजनों से मिलवाया।बच्ची मां को देखते ही खिलखिला उठी।मां बेटी का प्यार देख कांस्टेबल पूनम व प्रीति भावुक हो गईं।उनकी आंखों से आंसू छलक आए।दरअसल हुआ ये की गुरुवार सुबह बच्ची खेलते खेलते घर से निकल गई और बरौर कस्बे आ गई।

जब काफी देर बच्ची घर नहीं आई तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।इधर पुलिस को गश्त के दौरान बच्ची सड़क किनारे बैठी मिली।पुलिसकर्मियों ने बच्ची को महिला हेल्प डेस्क को सौंप दिया।महिला कांस्टेबल पूनम व प्रीति ने बच्ची को दुलारा।बच्ची ने अपना नाम।राधिका,पिता का नाम मोहित,माता का नाम पूजा व भाई का नाम राज बताया।परन्तु बच्ची अपना पता बताने में असमर्थ थी।

महिला पुलिसकर्मी गांव गांव जाकर उसके परिजनों को ढूंढते हुए बरवा रसूलपुर गांव पहुंचीं और राधिका को उनके परिजनों से मिलवाया।बच्ची को सकुशल देख परिजन गदगद हो गए और पुलिस के इस सराहनीय कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की।थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि विधिक कार्यवाही के पश्चात बच्ची को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

 


ये भी पढे-  ई-पंजीयन व्यवस्था के विरोध में डेरापुर में अधिवक्ताओं की हड़ताल छठवें दिन भी जारी


 

 

 

Related Articles

AD
Back to top button