कानपुर देहात: जनता बसें अभी भी समय सारिणी के आधार पर नहीं चल रहीं – आशीष गुप्ता मोनू
आज जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंप किया जाएगा ध्यानाकर्षण

- व्यापार मंडल की ओर से अभी भी चल रहा है हस्ताक्षर अभियान
सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू ने कहा है कि परिवहन निगम की जनता बस सेवा आज भी अनियमित ढ़ंग से संचालित हैं जिसके लिए बुधवार को जिलाधिकारी से संपर्क किया जाएगा ताकि जनसमुदाय को उसका लाभ प्राप्त हो सके।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सम्मानित पदाधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि परिवहन निगम द्वारा कम किराये की जनता बस सेवा जो की रुरा से कानपुर एवं मूसानगर से कानपुर के बीच दिसम्बर माह में चलाई गयी थी। व्यापार मंडल के विशेष प्रयासों से एआरएम मोहम्मद अशफ़ाक द्वारा समय सारणी समाचार पत्रों के जरिए प्रकाशित भी की गयी थी।
लेकिन जनता बसे कभी भी समय सारणी से नहीं चल पा रहीं है या कभी कभी वो रूट पर आती ही नहीं है जब से जनपद के सभी रूट से सीएनजी बसे बंद हुई है तब से दैनिक यात्रियों, व्यापारी बंधुओं, छात्रों आदि लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जनता बसों के चलने से कुछ राहत सी मिलती नजर आ रहीं थीं लेकिन बसों के लगातार अनियमित रूप से चलने से दिक्कत वैसी की वैसी बनी हुई है।
इसलिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के द्वारा इस जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषय पर एवं अन्य व्यापारी बंधुओं के विषय पर बुधवार प्रातः 10 बजे जिलाधिकारी को ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय माती में प्रस्तुत किया जाएगा !
ये भी पढ़े- उत्तर प्रदेश दिवस के आयोजन के संबंध में हुई बैठक, तैयारियों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश



