कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

छात्र नामांकन, उपस्थिति और ठहराव बढ़ाने में प्रबंध समिति की अहम भूमिका : अनन्त त्रिवेदी

विद्यालय प्रबंध समिति के दायित्व बोध हेतु ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण संपन्न

कानपुर देहात। छात्र नामांकन उपस्थिति और ठहराव बढ़ाने में विद्यालय प्रबंध समिति की अहम भूमिका होती है। विद्यालय प्रशासन, प्रबंधन, नियोजन और निर्माण में विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा लिए गए निर्णय के आधार पर विद्यालय विकास योजना और वित्तीय खर्च निर्धारित किए जाते हैं। यह विचार बीआरसी अकबरपुर के सभागार में ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स के एक दिवसीय जनपद स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला में एसआरजी अनंत त्रिवेदी ने रखे।

उन्होंने कहा कि निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम के तहत विद्यालय प्रबंध समिति के सहयोग से अभिभावकों के साथ समन्वय बिठाते हुए छात्रांकन में वृद्धि और ठहराव के प्रयास किए जा सकते हैं। जनपदीय संदर्भदाता प्रताप भानु सिंह ने कहा कि विद्यालय प्रबंध समिति का मुख्य कार्य त्रिवर्षीय विद्यालय विकास योजना तैयार कर उसके अनुरूप कार्य कराना है। विद्यालय की संपत्ति की देखभाल और रखरखाव भी विद्यालय प्रबंध समिति का मुख्य दायित्व है।

संदर्भदाता विकास सिंहल ने विद्यालय प्रबंध समिति के खाता संचालन, कार्यादेश एवं भुगतान आदेश जारी करने की प्रक्रियाओं को समझाया। विद्यालय में होने वाले निर्माण कार्यों की गुणवत्ता विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा जांचने पर बल दिया। प्रभारी जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्येक विकासखंड से चार कुल 40 संदर्भ दाताओं को ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षित किया गया है। जल्द ही इनके द्वारा विकास खंड स्तर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष और सचिव को संबंधित बीआरसी में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान आत्मप्रकाश, गोपाल, आलोक, अजय, जफर अख्तर, कंचन कामिनी, निधि श्रीवास्तव, प्रतीक्षा, शिवनाथ, पंकज, राकेश, दीपक, बृजेश, हिमांशू, आदर्श, विनय, देवेश, प्रमोद, जगदीश, लता अग्निहोत्री, सुनील, प्रकाश मोहन, भूपेंद्र, आराधना, रवि कुमार, सूर्यप्रताप, मो शब्बीर आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: सीडीओ जायसवाल ने की जल जीवन मिशन की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश

Related Articles

AD
Back to top button