कानपुर देहात: जन आरोग्य मेले में 231 मरीजों को मिला सफल उपचार
हीट बेब से बचाव के दिए गए महत्त्वपूर्ण टिप्स

कानपुर देहात के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कुल 231 मरीजों का सफल उपचार किया गया है।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा लोगों को हीट बेब से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए।बरौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्साधिकारी डॉ शशि व उनकी टीम द्वारा अलग अलग रोगों से पीड़ित कुल 84 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई।वहीं मलासा में 71 तथा जरसेन में 76 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई।
इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास ने लोगों को हीट बेब से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि अत्यधिक गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त पानी,नींबू पानी,नारियल पानी,छाछ और आम का पना पिएं।कड़ी धूप विशेषकर 12 से 4 बजे तक घर से बाहर निकलने में परहेज करें।जरूरी कार्यों पर बाहर निकलते समय हल्के रंग के ढीले ढाले सूती कपड़े पहनें,टोपी या गमछे से सिर ढकें और चश्मा पहनें।दिन में खिड़कियां दरवाजे बंद रखें और पर्दे डालें।रात में घर को हवादार बनाएं।
हल्का भोजन करें।तरबूज,खीरा,ककड़ी जैसे अधिक पानी वाले फल खाएं।ज्यादा प्रोटीन वाले भोजन और चाय काफी से बचें।अगर चक्कर आए,सिरदर्द हो या कमजोरी लगे तो तुरंत छाया में आएं,ठंडा पानी पिएं और शरीर पर गीला कपड़ा रखें।यदि हालत गंभीर हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
इस मौके पर डॉक्टर रुचि श्रीवास्तव,डॉक्टर आफताब आलम, फार्मासिस्ट सुधीर कुमार,त्रिलोकी नाथ,एल टी शिवम्,नवल अवस्थी,दिव्यांशी,योगेश शुक्ला,राम प्रताप,फहीम,संगिनी रीता, ललिता,सुरेश कुमार आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
ये भी पढे- सावधान! कानपुर देहात में 28 मई तक ‘ऑरेंज अलर्ट’, आसमान से बरसेगी अति उष्ण लहर



