उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात : जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक कर दिए महत्वपूर्ण निर्देश

छूटे हुए मतदाताओं के गणना प्रपत्र पारदर्शिता के साथ भरवाकर शीघ्र डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने के निर्देश

कानपुर देहात। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में अब तक लगभग 83 प्रतिशत मैपिंग पूर्ण की जा चुकी है, जबकि वर्ष 2025 की मतदाता सूची में सम्मिलित लगभग 01 लाख 50 हजार मतदाताओं द्वारा अभी तक गणना प्रपत्र नहीं भरे गए हैं। उन्होंने इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिए कि छूटे हुए सभी पात्र मतदाताओं से पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ गणना प्रपत्र भरवाकर उनका शीघ्र डिजिटाइजेशन कराया जाए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि इस कार्य में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से समन्वय एवं सहयोग प्राप्त करते हुए अनट्रेसएबल एवं स्थायी रूप से स्थानांतरित (Permanently Shifted) मतदाताओं का सत्यापन किया जाए। यदि किसी मतदाता का भौतिक रूप से पता न चल सके, तो निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए पारदर्शी ढंग से आवश्यक प्रपत्र भरकर डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि दिनांक 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र युवाओं का फॉर्म-6 भरवाना प्राथमिकता से सुनिश्चित किया जाए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी ईआरओ एवं संबंधित अधिकारियों को मैदानी स्तर पर सतत निगरानी, नियमित समीक्षा एवं समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की सफलता लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी को अवगत कराया की बूथ लेवल अधिकारी द्वारा बूथ लेवल एजेंट के साथ बैठक कर एएसडी की सूची उनको उपलब्ध करा दी गई है।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दुष्यंत कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिग्विजय सिंह सहित समस्त ईआरओ एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: सर्किट हाउस में कल लगेगा महिलाओं का दरबार

Related Articles

AD
Back to top button