उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: सर्किट हाउस में कल लगेगा महिलाओं का दरबार

राज्य महिला आयोग की सदस्य अनुपमा लोधी करेंगी जनसुनवाई

कानपुर देहात:  महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक लगाने और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से 17 दिसंबर को कानपुर देहात में एक विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती अनुपमा लोधी की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम सर्किट हाउस के सभागार में आयोजित होगा।

बुधवार को होने वाली इस ‘महिला जनसुनवाई’ की शुरुआत सुबह 11:00 बजे से होगी। इस दौरान आयोग की सदस्य अनुपमा लोधी महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की समीक्षा करेंगी और पीड़ितों की समस्याएं सीधे सुनेंगी। प्रशासन का उद्देश्य है कि आवेदिकाओं को सुगमता से अपनी बात रखने का मंच मिले और उनकी शिकायतों का तत्काल निस्तारण हो सके।

अधिकारी ने जनपद की सभी महिलाओं से अपील की है कि यदि वे किसी भी प्रकार के उत्पीड़न का शिकार हैं या उनकी कोई समस्या लंबित है, तो वे निर्धारित समय पर सर्किट हाउस पहुंचकर माननीय सदस्य के समक्ष अपना प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकती हैं।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: 18 दिसंबर को सिकंदरा में सजेगा रोजगार मेला

Related Articles

AD
Back to top button