कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में पटेल क्लब बी ने वानेश्वर धाम को तथा केशीपुरवा ने मदनपुर को पछाड़ा

केशीपुरवा की टीम ने मदनपुर को एकतरफा मुकाबले में पराजित किया।

पुखरायां। मलासा विकासखंड के बरौर कस्बा स्थित जेबीसी मैदान में जय भारत क्रिकेट क्लब और पटेल क्लब के तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन सोमवार को खेल का आयोजन किया गया।इस अवसर पर दर्शकों ने खिलाड़ियों का खूब उत्साहवर्धन किया।सोमवार को प्रतियोगिता के दौरान कुल छह मैच खेले गए।पहला मुकाबला बानेश्वर धाम बरौर और पटेल क्लब बी के मध्य खेला गया।

बानेश्वर धाम की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 66 रन बनाए और पटेल क्लब बी की टीम को जीत के लिए 67 रनों का लक्ष्य दिया।जवाब में पटेल क्लब बी की टीम ने चार ओवर में ही मैच जीत लिया।दूसरा मुकाबला मदनपुर और केशीपुरवा टीमों के मध्य खेला गया।मदनपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 65 रन बनाए।जिसके जवाब में केशीपुरवा की टीम ने चार ओवर में एक विकेट खोकर मैच जीत लिया।

मैच में अंपायर की भूमिका प्रभांश सचान,विकास सचान, अर्पित सचान कुक्कू ने निभाई वहीं कमेंट्रेटर की भूमिका आशु सचान ने निभाई तथा स्कोरर की भूमिका विशाल कश्यप ने निभाई।इस दौरान दर्शकों ने खिलाड़ियों का खूब उत्साहवर्धन किया।इस मौके पर संतोष सचान, डॉक्टर सोनेलाल सचान,बिक्रम सचान,अमन सचान कातिया,सनी सचान,नकुल सचान,अभिषेक गौतम,संदीप,विकास सचान,अमरनाथ सचान,महेश कश्यप आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात में 14 नवजात बेटियों का केक काटकर मनाया गया जन्मोत्सव

Related Articles

AD
Back to top button