कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: जैनपुर में सड़क हादसे में श्रीनारायण की मौत की खबर सुनकर अनंतरामपुर पहुंचे जीतेंद्र सँखवार

शोक संवेदना व्यक्त कर परिजनों को हर संभव मदद का दिया आश्वासन

कानपुर देहात: बीते शनिवार को कानपुर देहात के जैनपुर के पास अनंतरामपुर निवासी श्रीनारायण की सड़क दुर्घटना में हुई मौत की सूचना पर रविवार को बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जोन इंचार्ज जीतेंद्र सँखवार ने परिजनों से मिल शोक संवेदना व्यक्त कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

बताते चलें कि शनिवार को कानपुर देहात के जैनपुर के पास अनंतरामपुर निवासी श्रीनारायण की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।घटना की जानकारी मिलते ही रविवार को बसपा के पूर्व जोन इंचार्ज जीतेंद्र सँखवार पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अनंतरामपुर पहुंचे।उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा मृत आत्मा को अंतिम श्रद्धांजलि देते हुए दुखी परिजनों को ढांढस बंधाया और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर प्रदीप मिश्रा,प्रेम कुमार,संदीप पेंटर,श्रीपाल संखवार,जयभीम संखवार,बलजीत संखवार,आशीष अंबेडकर आदि ने भी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

AD
Back to top button