उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

राजपुर में आवारा कुत्ते के हमले से वृद्धा जख्मी,हालत गंभीर

कानपुर देहात के राजपुर कस्बे में रविवार को कुत्ते के हमले से एक वृद्धा गंभीर रूप से जख्मी हो गई।घायल महिला को राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है

Story Highlights
  • भेजा गया जिला अस्पताल

पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर कस्बे में रविवार को कुत्ते के हमले से एक वृद्धा गंभीर रूप से जख्मी हो गई।घायल महिला को राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है।राजपुर कस्बे के पटेल नगर निवासी अजीज मंसूरी ने बताया कि उनकी पत्नी मरियम 60 वर्ष रविवार को लकड़ी बीन रहीं थीं,तभी अचानक एक आवारा कुत्ते ने उन पर हमला बोल दिया।जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।मरियम की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लाठी डंडों की मदद से कुत्ते को भगाया।घटना की जानकारी होने पर परिजन आनन फानन में मरियम को उपचार के लिए राजपुर पीएचसी लेकर पहुंचे।जहां मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के पश्चात मरियम की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जहां पर उनका उपचार जारी है।

Related Articles

AD
Back to top button