कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात- जौहर विश्वविद्यालय में भवनों का ध्वस्तीकरण योगी सरकार द्वारा बदले की कार्यवाही: शेखू खान प्रदेश सचिव

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। अल्पसंख्यक सभा समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शेखू खान ने कहा है कि रामपुर स्थित जौहर विश्वविद्यालय में कमरे गिराए जाने की कार्यवाही योगी सरकार की संकुचित विचारधारा को दर्शाने वाली है जिसे तुरंत रोका जाना चाहिए और समाजवादी पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है।

वे आज जनपद मुख्यालय कानपुर देहात में उक्त कार्यवाही के विरोध में जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन देने हेतु उपस्थित हुए थे। इस संबंध में उन्होंने बताया कि आज अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष काशिफ खान चिश्ती और शेखू खान प्रदेश सचिव और काशिफ खान प्रदेश सचिव युवजन सभा एवं कार्यकर्ताओं ने जौहर विश्वविद्यालय के 38 कमरे गिराए जाने के विरोध में जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने इस कार्रवाई पर चिंता व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच कराने तथा न्यायोचित कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि शिक्षा संस्थानों से जुड़े मामलों का समाधान कानून और न्याय के दायरे में किया जाना चाहिए। इस दौरान सभा के पदाधिकारियों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखते हुए प्रशासन से उचित निर्णय लेने की अपील की।

इस ज्ञापन में सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ब्रज यादव, उवैस दीवान, राकेश यादव , प्रिंस यादव, आरिफ खान , शैलेन्द्र सिंह यादव, विनायक सिंह यादव, अनस खान, गंगा यादव, शिवम यादव, सतीश शंखवार, अमन शर्मा गुलाम खान, शोएब अख्तर मंसूरी, इरफान , जमील खान, धर्मेंद्र कुमार, गुलाम अख्तर, दिनेश सिंह, रफीक खान, राशिद खान, अमन शेख, इरफान गिरदाऊ, सैफी, आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button