कानपुर देहात: झाड़ियों में सजी थी जुए की फड़, भोगनीपुर पुलिस ने घेराबंदी कर 4 जुआरियों को दबोचा
भोगनीपुर पुलिस ने 04 जुआरियों को 13,980 रुपये, 52 ताश के पत्ते व जुआ खेलने में प्रयुक्त अन्य सामान के साथ किया गया गिरफ्तार।
कानपुर देहात में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 18.01.2026 को थाना भोगनीपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर अभियुक्तगण 1.वसीम पुत्र आमीन खाँ निवासी ग्राम बील्हापुर थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात उम्र 42 वर्ष 2. मुसाहिब अली पुत्र अहमद अली निवासी ग्राम बील्हापुर थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात उम्र करीब 30 वर्ष 3. शहंशाह आलम पुत्र नफीस अहमद निवासी ग्राम बील्हापुर थाना भोगनीपुर कानपुर देहात उम्र करीब 32 वर्ष 4. कल्लू पुत्र सईद खाँ निवासी ग्राम बील्हापुर थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात उम्र 38 वर्ष को बील्हापुर गांव से करीब 150 मीटर पहले दाहिनी तरफ मिट्टी उठे खेत से दाहिनी तरफ झांडियों के पास थाना भोगनीपुर क्षेत्र से जुआ खेलते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया।
अभियुक्तगण के कब्जे से माल फड़ 11,480 रुपये व जामा तलाशी से 2,500 रुपये (कुल 13,980 रुपये), 52 ताश के पत्ते, 02 मोमबत्ती अधजली, 01 माचिस की डिब्बी, 01 प्लास्टिक की चटाई बरामद हुई। अवैध बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 27/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का नाम व पता –
1. वसीम पुत्र आमीन खाँ निवासी ग्राम बील्हापुर थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात उम्र 42 वर्ष
2. मुसाहिब अली पुत्र अहमद अली निवासी ग्राम बील्हापुर थाना भोगनीपुर कानपुर देहात उम्र करीब 30 वर्ष
3. शहंशाह आलम पुत्र नफीस अहमद निवासी ग्राम बील्हापुर थाना भोगनीपुर कानपुर देहात उम्र करीब 32 वर्ष
4. कल्लू पुत्र सईद खाँ निवासी ग्राम बील्हापुर थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात उम्र 38 वर्ष
बरामदगी का विवरण –
माल फड़ 11,480 रुपये व जामा तलाशी से 2,500 रुपये (कुल 13,980 रुपये),
52 ताश के पत्ते,
02 मोमबत्ती अधजली,
01 माचिस की डिब्बी,
01 प्लास्टिक की चटाई
गिरफ्तार करने वाली थाना भोगनीपुर पुलिस टीम –
1. प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह
2. उ0नि0 अतेन्द्र कुमार
3. हे0का0 365 पुष्पेन्द्र सिंह
4. हे0का0 608 राजीव कुमार
5. हे0का0 684 अभय प्रताप सिंह
6. हे0का0 242 वीरेश कुमार
ये भी पढ़े- कानपुर देहात: झाड़ियों में सजी थी जुए की फड़, भोगनीपुर पुलिस ने घेराबंदी कर 4 जुआरियों को दबोचा



