कानपुर देहात: नरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस ने राजपुर नगर पंचायत में आयोजित की चौपाल
मजदूरों को 400 रुपए प्रतिदिन किया जाना चाहिए - दिलीप कुमार सिंह मुन्ना

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात: आज सोमवार को कानपुर देहात के राजपुर ब्लॉक में रोहिणी गांव में मनरेगा बचाव संग्राम के तहत एक चौपाल का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला मनरेगा कोऑर्डिनेटर दिलीप कुमार सिंह मुन्ना ने मनरेगा की जगह जीबी रामजी कानून के बारे में लोगों को जागरूक किया उन्होंने कहा पहले यूपीए सरकार के कानून के तहत सभी ग्राम सभाओं को अपने ग्राम विकास के लिए कार्य योजना बनाने का पूरा अधिकार था और उसमें काम करने के लिए मजदूरों को 100 दिन की गारंटी थी लेकिन भाजपा सरकार द्वारा लाए गए नए कानून के तहत ग्रामौ का चयन सरकार के द्वारा किया जाएगा जिसकी कोई गारंटी नहीं है की सभी ग्रामों में विकास कार्य का पैसा मिलेगा और मनरेगा कानून के तहत शत प्रतिशत पैसा केंद्र सरकार देती थी लेकिन नए कानून के तहत 40% पैसा राज्य सरकार को देना पड़ेगा जिससे राज सरकार ग्राम विकास के कामों में अपनी रुचि नहीं दिखाएंगे कांग्रेस ने भाजपा सरकार से मांग की थी।
मजदूरों की मजदूरी ₹400 प्रतिदिन की जाए और 1 साल में 100 की जगह 150 दिन की गारंटी दी जाए लेकिन उन्होंने गारंटी शब्द ही हटा दिया और महात्मा गांधी का जो ग्राम विकास का उद्देश्य था महात्मा गांधी का नाम हटा दिया।
इस अवसर पर जिला सेवा दल अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला ” बीरे ‘ने कहा यह योजना ग्राम विकास के लिए एक गांव से दूसरे ग्राम को जोड़ने एक ब्लॉक से दूसरे ब्लॉक को जोड़ने की योजना थी। जिससे पूरे देश में ग्रामों में विकास और खुशहाली का कार्यक्रम था। इस अवसर पर जिला एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष विवेक कुमार पांडे ने भी संबोधित किया | चौपाल का संचालन जिला में जिला कांग्रेस महासचिव अरविंद पाल ने किया अध्यक्षता सत्य प्रकाश शुक्ला ने की। इस अवसर पर देवी रमन मिश्रा, ठाकुर प्रसाद कश्यप, राकेश कटियार, कन्हैयालाल दिवाकर, रिंकू दुबे, संत कुमार शुक्ला,राकेश दोहरे आदि लोग उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े- आरबीआई ने एकीकृत लोकपाल योजना में किया बड़ा बदलाव, 1 जुलाई 2026 से लागू होंगे नए नियम



