कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: झींझक में घर में काम करते समय बुजुर्ग महिला को सर्प ने डसा,इलाज के दौरान मौत

परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस कार्यवाही में जुटी

पुखरायां। मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक चौकी अंतर्गत नासरखेड़ा गांव में घर में काम कर रही एक बुजुर्ग महिला की सर्पदंश के चलते मौत हो गई।परिजन उन्हें गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक ले गए।जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक नासरखेड़ा गांव निवासी सुशील की 80 वर्षीय मां सरला देवी अपने घर में काम कर रहीं थीं।तभी किसी जहरीले सर्प ने उन्हें डस लिया।उनकी चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर बेटे सुशील वहां पहुंचे।पूछने पर सरला देवी ने बताया कि उन्हें सर्प ने डस लिया है।हालत बिगड़ने पर शाम 6.45 बजे सुशील ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक में भर्ती कराया।

जहां मौजूद चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया।लेकिन बाद में इलाज के दौरान सरला देवी की मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर झींझक चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल संतोष यादव को भी दी गई है।चौकी इंचार्ज अवनीश कुमार वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

AD
Back to top button