कानपुर देहात: झींझक में रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव,नहीं हो सकी पहचान
ट्रेन से गिरने की आशंका, पुलिस शव के शिनाख्त में जुटी

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर खम्हैला गांव के समीप रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक का शव मिला है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास कराए परन्तु शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शव के शिनाख्त में जुट गई है।
शव शुक्रवार सुबह करीब 8.30 बजे रेलवे क्रॉसिंग नंबर 100 के खंबा 1077/03.05 के बीच इंडियन रेल और डीएफसी रेललाइन के मध्य पड़ा मिला।घटना की सूचना मंगलपुर थाना पुलिस को दी गई।सूचना मिलने पर झींझक चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है और शव करीब तीन से चार दिन पुराना प्रतीत होता है।मृतक की जेब से एक सड़ा हुआ जनरल क्लास का टिकट मिला है।जिससे उसके ट्रेन से गिरने की आशंका जताई जा रही है।
युवक ने नीले रंग का कार्गो पैंट, मटमैले रंग की शर्ट,नीले मोजे और एक पैर में सफेद जूता पहन रखा है।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थाना प्रभारी महेश दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।शव के शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं।
ये भी पढे- कानपुर देहात: बरौर में दर्दनाक हादसा- मानसरोवर का सीमेंटेड गेट गिरने से ट्रैक्टर चालक की मौत



