कानपुर देहात: झोलाछाप डॉक्टरों पर बड़ी छापेमारी! 6 अवैध क्लीनिक-लैब सील
कानपुर देहात में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी की टीम ने मऐथा क्षेत्र में छापेमारी की

कानपुर देहात: कानपुर देहात में अवैध झोलाछाप क्लीनिकों का खेल अब खत्म होने वाला है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके सिंह के सख्त निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.एल. वर्मा की टीम ने मैथा क्षेत्र में अचानक छापेमारी की और 6 बिना रजिस्टर्ड क्लीनिक व पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया।
सील किए गए क्लीनिकों में डॉ. विकास राजपूत हेल्थ केयर क्लीनिक भेवान मैथा, केशरी निवादा मैथा, आर्या मेडिकल स्टोर के बगल वाला अवैध क्लीनिक मैथा, कंचन डेंटल क्लीनिक मेन बाजार मैथा, डॉ. शिवशंकर क्लीनिक मेन बाजार मैथा और इवान पैथ लैब मेन बाजार मैथा शामिल हैं। सभी जगहों पर बिना पंजीकरण के अवैध रूप से इलाज चलाया जा रहा था।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके सिंह ने साफ चेतावनी दी है कि बिना पंजीकरण या नवीनीकरण के कोई भी क्लीनिक, पैथालॉजी लैब या निजी नर्सिंग होम चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह पूरी छापेमारी जिलाधिकारी कपिल सिंह और अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य कानपुर मंडल के निर्देश पर की गई है।
ये भी पढे- बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे जिम और स्विमिंग पूल होंगे सील, खेल साथी पोर्टल को लेकर प्रशासन सख्त
जनता का सवाल: आपके आस-पास भी कोई झोलाछाप क्लीनिक तो नहीं चल रहा? कमेंट में जरूर बताएं 👇



